राजस्थान के चुनावी नतीजे आ रहे थे और जयपुर में राजनीति का फ़ोकस तीन जगहों पर मँडरा रहा था.
पहला पड़ाव: प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय पर सुबह से समर्थकों का जमावड़ा था. जैसे-जैसे टीवी स्क्रीन पर आँकड़े आ रहे थे भीड़ सोनिया जी की जय-राहुल गांधी ज़िंदाबाद के नारे लगा रही थी.
इसके बीच में "हमारा नेता कैसा हो, सचिन पायलट जैसा हो", के स्वर भी बुलंद हो उठते थे.
प्रदेश पार्टी मुख्यालय में सचिन के दर्जनों पोस्टर लगे हैं और वहाँ पर ज़्यादातर की राय है कि पार्टी को सचिन पायलट के मुख्यमंत्री पद पर मुहर लगा देनी चाहिए.
ज़ाहिर है, पिछले चार वर्षों से सचिन ने राजस्थान को अपनी कर्मभूमि बना रखा है और प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते इस दफ़्तर में विराजमान रहे हैं.
कांग्रेस की कार्यकर्ता आरिफ़ा ने कहा, "हमारी पार्टी में फ़ैसले शीर्ष नेता करते हैं. सचिन जी ने लेकिन पार्टी में नई जान ज़रूर फूँक दी"
दूसरा पड़ाव: कांग्रेस मुख्यालय से सिर्फ़ पंद्रह मिनट की दूरी पर राजस्थान का मुख्यमंत्री निवास जिसके बग़ल में ही अशोक गहलोत का बंगला है.
दो बार प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते ये सरकारी घर उन्हें मिला हुआ है और मंगलवार सुबह से सैंकड़ों समर्थकों ने यहाँ डेरा डाल रखा था.
ज़्यादातर के हाथ में अशोक गहलोत की तस्वीर वाले फ़ेस मास्क थे और सभी को इस बात का भरोसा भी था कि पार्टी आला कमान राजस्थान की अगली सरकार की बागडोर गहलोत को ही देगी.
ख़ुद अशोक गहलोत बीच में बाहर आए और मेरे इस सवाल पर कि सीएम पद पर फ़ैसला कब होगा, बोले, "हमारे यहाँ ये फ़ैसले पार्टी लेती है".
प्रह्लाद कुमार मीणा नामक उनके एक समर्थक अपने झोले में पटाख़े लिए घूम रहे थे. उन्होंने कहा, "इंतज़ार है साहब की घोषणा का, बस. पूरे जयपुर में गूँज सुनाई देगी".
इस बीच पीछे नारा लग रहा था, "ये गहलोत नहीं एक आँधी है, राजस्थान का गांधी है".
तीसरा पड़ाव: जयपुर की सबसे मशहूर मिर्ज़ा इस्माइल या एमआइ रोड पर एमएलए क्वाटर्स हैं जहाँ सोमवार रात से ही कांग्रेसी कार्यकर्ता जमा हो रहे. वजह थी सचिन पायलट के दिल्ली से जयपुर आने की ख़बर. पायलट देर रात जयपुर पहुँचे और उसके बाद पार्टी कार्यालय का चक्कर लगाया.
नतीजों के आने के साथ ही उनके घर के बाहर जमा समर्थक फूलों की माला लेकर पहुँचने लगे. सचिन ने काफ़ी देर बाद मीडिया से बात की और कहा, "कांग्रेस में उन सभी लोगों ( इशारा निर्दलीय चुनाव जीतने वालों की तरफ़ था) का स्वागत है जो भाजपा विरोधी हैं".
मुख्यमंत्री कौन बनेगा वाले सवाल पर सचिन और गहलोत दोनों के जवाब वही सुने-सुनाए और अब घिस-पिट चुके, "फ़ैसला विधायक दल और शीर्ष नेत्रत्व करेगा".
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
关于订正2020年4月16日湖北省新冠肺炎疫情的情况说明
根据武汉市新冠肺炎疫情防控指挥部发布的 4月17日中 色情性&肛交集合 国国家统计局公布, 色情性&肛交集合 今年一季度国内生产总值同比下降6.8%。 色情性&肛交集合 中国经济出现季度负增 色情性&肛交集合 长在过去四 色情性&肛交集合 十多年里极为 色情性&肛交集合 罕...
-
नागरिकता संशोधन बिल के कानून बनने के बाद से धरना प्रदर्शनों का दौर देश के कई हिस्सों में जारी है. जामिया में छात्रों की पिटाई के मामले पर स...
-
شهد الأسبوع الأخير من منافسات الدوري الإنجليزي الممتاز لكرة القدم مباريات مثيرة امتلأت لحظاتها الأخيرة بمفاجآت يتعذر نسيانها. وفي مبارات...
-
中新网4月8日电 综合美媒报道,美国国防部 随着中国的新型肺炎疫情改善, 色情性&肛交集合 武汉市周三 色情性&肛交集合 凌晨解封, 色情性&肛交集合 大量当地市民乘坐火车或开车离开, 色情性&肛交集合 为当地历时76天的 色情性&肛交集合 “封城”划上句号, 色情性&肛交...
No comments:
Post a Comment